बच्चे की जांच से पहले डॉक्टर की जांच है जरूरी

जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे इलाज के लिए डाॅक्टर के पास ही जाना पड़ता है। लेकिन अगर बात ़बच्चों की हो तो डाॅक्टर का चुनाव करते समय बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। अगर आप बच्चे के लिए किसी अच्छे डाॅक्टर का चयन नहीं करते, तो इससे आपको बहुत सी परेशानियों को उठाना पड़ सकता है। आईए जानें इसके बारे में-
डॉक्टर से इलाज करवाने से पहले आप आस-पास में उस डाॅक्टर के बारे में पता कर सकते हैं। साथ ही अन्य बच्चों के माता-पिता से भी अवश्य बात करें।
वहीं डॉक्टर के क्लीनिक के बारे में अच्छी तरह पता कर लें। इसके अलावा उसके खुलने और बंद होने का समय भी पता कर लें। आप .इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि क्लीनिक आपके घर से ज्यादा दूर न हो। कभी भी किसी स्थिति में अगर क्लीनिक घर के नजदीक होगा तो आप वहां तुरंत आसानी से पहुंच जाएंगे।
क्लीनिक के अलावा डॉक्टर के घर का नंबर भी लेकर रखें। ताकि इमरजेंसी होने पर आप उन्हें कॉल कर सकें।
डॉक्टर के बारे में भी अच्छी तरह जांच करके ही उसे बच्चे के लिए सुनिश्चित करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि वो बच्चे की जांच ठीक से कर रहा है।
.डॉक्टर से 2-3 बार चेकअप करवाने के बाद बच्चे की राय भी जान लें।
.अगर आपको किसी और से डॉक्टर के बारे में पता चला है तो पहले खुद निजी तौर पर डॉक्टर से मिले।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XHscyr
via Latest News in Hindi
0 Comments