घर में पेट रखना करता है एक दवा की तरह काम

जी हां, अभी हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है जिसमें ये साफ बताया गया है कि घर में पालतू रखने से आप कई तरह की मानसिक बीमारी से बहुत दूर रहेंगे।जो लोग तनाव और मानसिक बीमारी का शिकार हैं उनके लिए घर में पेट रखना विल्कुल एक दवा की तरह काम करता है।
नई स्टडी में पता लगा है कि घर में हर वक्त एक पेट का रहना बहुत पॉजिटिव वाइब्स देता है। घर में किसी जानवर के बच्चे को पालने से आपकी किसी फैमिली मेंबर की कोई कमी महसूस नहीं होगी। अगर आप बाहर अकेले रहते हों तो आपके लिए ये बहुत ही अच्छा ऑपशन है।
ये एक थेरेपी की तरह है। घर में किसी पेट की मौजूदगी मानसिक तनाव से जुझ रहे लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने कई लोगों से बातचीत की और पता लगाया कि पेट एक सकारात्मक भूमिका भी निभाते हैं और दोस्त की तरह आपका साथ भी देते हैं।
अच्छा दोस्त होता है जानवर का बच्चा
जी हां, जानवर का बच्चा आपका सबसे वेहतरीन दोस्त होता है। वो बगैर किसी जजमेंट के आपके साथ होता है, और आपसे प्यार भी करता है। आप उसकी मौजूदगी में खुदको बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। आपकी किसी भी मुसीबत में वो आपका साथ कभी नहीं छोड़ता है। आपसे बातें करता है, आपकी बातें सुनता है। बगैर किसी शर्त और कमिटमेंट के आपका साथ भी देता है। आप जिस सपोर्ट की उम्मीद अपने दोस्त या परिवारवालों से करते हैं वो सपोर्ट आपका पालतू आपको विल्कुल दे सकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KSjJSi
via Latest News in Hindi
0 Comments