तनाव से है बचना, अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स

आज के समय में तनाव हर किसी की जिन्दगी में पसरा हुआ है। फिर चाहे बात छोटे बच्चे की हो या किसी व्यस्क की, हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी रूप में तनाव से दो-चार होता ही है। कई बार तो यह तनाव इस हद तक बढ़ जाता है कि इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि तनाव आपके जीवन को प्रभावित न करें तो इसके लिए आप उसे मैनेज करना सीखें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
तनाव का एक मुख्य कारण होता है काम की अधिकता। इसलिए अगर आप तनाव को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो पहले अपने काम को निर्धारित समय पर करने की आदत डालें। साथ ही यह भी कोशिश करें कि आप अपनी दिनचर्या की एक लिस्ट बनाएं ताकि दिन खत्म होने से पहले आपका काम खत्म हो जाए और अगले दिन आपके उपर काम की अधिकता का तनाव न हो।
आपका खानपान आपके स्वास्थ्य पर बेहद प्रभाव डालता है। इसलिए अपने खाने पर अधिक फोकस करें। कोशिश करें कि आप अपने पास हमेशा हैल्दी स्नैक्स जैसे नट्स, डार्क चॉकलेट आदि रखें, ताकि स्ट्रेस होने पर आप अनहैल्दी चीजों का सेवन करने से बची रहें।
अपने बिजी शेड्यूल में भी ऐसी चीजों के लिए वक्त निकालने की कोशिश करें, जो आपको खुशी प्रदान करती हों। इससे आपका तनाव कम होता है और आपको भीतर से खुशी प्राप्त होती है।
गाना सुनना भी तनाव कम करने का एक आसान तरीका है। एक रिसर्च के अनुसार, 45 मिनट गाने सुनने से ब्लड़ प्रेशर कम, हार्ट रेट नॉर्मल, स्ट्रेस और तनाव दूर हो जाता है।
रिंकल फ्री स्किन के लिए आजमाएं ये फेस मास्क
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XS96Ri
via Latest News in Hindi
0 Comments