जेल की जगह साबुन से हाथ धोना ही है अधिक प्रभावी

अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जीवाणु रोधी हैंड जेल का प्रयोग लगातार करते हैं, तो यह खबर आपको पूरी तरह चौंका सकती है। दरअसल, आप जिन रोगाणुओं को हैंड जेल से निष्प्रभावी करना चाहते हैं, वह उतना ही ज्यादा असरकारक होता नहीं है, जितना आप सोचते हैं।
कई बार तो यह उलटा भी असर कर सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो हैंड जेल की सफलता आपके हाथों में मिट्टी की मौजूदगी की मात्रा पर निर्भर करती है। न्यूरोवायरस और सीडिफिसाइल जैसे कुछ रोगाणुओं पर हैंड जेल बहुत असरकारक नहीं होता है।
यह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। अगर सच कहा जाए तो पानी और साबुन से हाथ धोना ही सबसे अधिक प्रभावी और उचित है। हैंड जेल में ट्राइकोल्सन होता है, जो हार्मोन में गड़बड़ी पैदा करता है। यह जीवाणु प्रतिरोधी क्षमता को भी कम करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Xy0t3j
via Latest News in Hindi
0 Comments