इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए मुरब्बा बेहद गुणकारी होता हैं, अगर हम हर रोज मुरब्बे का सेवन करेंगे तो इससे कई लाभ मिलेंगे। मुरब्बे के सेवन मात्र से ही कई छोटे-मोटे रोग ठीक हो जाते हैं।

ऐसे में हर रोज सिर्फ एक मुरब्बा खाने से काफी लाभ मिलता है। अधिकतर लोगों ने सिर्फ आंवले के मुरब्बे के लाभ ही सुने होंगे लेकिन और भी कई फल सब्जियां के मुरब्बे हैं।

जिनमें काफी मात्रा में विटामिन, आयरन, कैल्शियन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। हर रोज किसी एक मुरब्बे का सेवन करने से शरीर कई तरह की रोग से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं मुरब्बे के लाभ के बारे में…

-बेहद गुणकारी हैं सेब का मुरब्बा: अगर आप सेब के मुरब्बे का सेवन करेंगे तो इससे कई प्रकार के रोग ठीक होते हैं। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम तथा कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं।

सेब के मुरब्बे का हर रोज सेवन करने से याददाश्त तेज होती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सेब के मुरब्बे से मोटापा कंट्रोल में रहता है और अनिद्रा की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

-कीजिए आंवले के मुरब्बे का सेवन: अगर आप आवले के मुरब्बे का सेवन करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम तथा फाइबर तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।

हर रोज सुबह एक आंवले का मुरब्बा खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आंवले के मुरब्बे के नियमित सेवन से शरीर में कून की कमी पूरी होती है और पेट की कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XIcNgu
via Latest News in Hindi

0 Comments