एक साइंटिस्ट्स ने एक ऐसा कॉन्टैक्ट लेंस डिवेलप किया है, जिसकी मदद से बिना किसी मेडिकल टेस्ट के बीमारियों के अब बारे में पता लगाया जा सकेगा।

यह सब सिर्फ इसलिए संभव हो सका है, क्योंकि इस लेंस में ट्रांसपैरंट बायोसेंसर्स लगा है। इतना ही नहीं यह लेंस पेशंट के ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को भी बिना जांच के बात देगा।

बायोसेंसर लेंस उस टेक्नॉलजी पर कार्य करते हैं, जिस प्रणाली पर स्मार्टफोन कार्य करता है। ऑरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अपने इस शोध के लिए सबसे पहले इडियम गैलियम जिंक ऑक्साइड (आईजीजेडओ) को सस्ते तरीके से बनाने का मेथड डिवेलप किया। इसकी मदद से उन्होंने बायोसेंसर में आईजीजेडओ की ट्रांसपेरंट शीट लगाकर आगे के शोध को पूरा किया। इसमें ग्लूकोज ऑक्सिडाइज़ का भी प्रयोग किया गया।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि जैसे ही वे ग्लूकोज़ को तैयार मिश्रण में ऐड करते थे, एंजाइम ब्लड शुगर को ऑक्सिडाइज़ कर देते थे। मिक्चर का पीएच लेवल बदल जाता था और आईजीजेडओ ट्रांजिस्टर में करंट का प्रवाह परिवर्तित हो जाता था। अपने शोध के आधार पर रिसर्चर्स ने आईजीजेडओ बायोसेंसर्स में नैनोस्ट्रक्चर क्रिएट किए, जो ब्लड में ग्लूकोज की मामूली उपस्थिति को भी जांचने में सक्षम थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये बायोसेंसर्स पेशंट का हेल्थ डेटा उसके मोबाइल में ट्रांसमिट करने में भी सक्षम हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2K51VAC
via Latest News in Hindi

0 Comments