स्वीटनर्स है चीनी से भी अधिक नुकसानदायक

यह तो हम सभी जानते हैं कि चीनी हमारी सेहत के लिए लाभकारी नहीं होती। आमतौर पर लोग अब चीनी के स्थान पर कुछ हेल्छी आॅप्शंस की तरफ बढ रहे हैं। ऐसा करने के प्रयास में उनका झुकाव कृत्रिम मिठास अर्थात स्वीटनर्स की तरफ बढ रहा है। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि यह स्वीटनर्स आपकी सेहत को चीनी से भी अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्वीटनर्स से होने वाले नुकसानों के बारे में-
कुछ अध्ययन बताते हैं कि स्वीटनर्स आपका वजन कम नहीं करते, बल्कि इसके कारण आपको कैंसर तक होने की संभावना रहती है। यह ब्रेन ट्यूमर के लिए एक रिस्क फैक्टर है। इसका अधिक मात्रा में सेवन डीएनए को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है। चीनी के स्थान पर इस्तेमाल किए जाने वाले इन स्वीटनर्स में किसी भी तरह का पोषक तत्व नहीं होता।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन लंबे समय तक कृत्रिम मिठास का इस्तेमाल मोटापे, उच्च रक्तचाप और टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा बढ़ा देता है।
वहीं कृत्रिम मिठास का लगातार सेवन हृदय की धड़कनें तेज कर देता है। इस प्रकार स्वीटनर हृदय की सामान्य कार्यप्रणाली को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।
जो लोग कृत्रिम मिठास का सेवन करते हैं, वे जल्द ही डाइबिटीज का शिकार हो जाते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xS0wHX
via Latest News in Hindi
0 Comments