अगर आप बदलते मौसम में अपनी त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करती हैं तो फिर आप इसे प्रतिकूल प्रभाव से अवश्य बच सकती हैं। सही देखभाल से आपकी त्वचा सौम्य और निखरी रहेगी। बदलते मौसम के दौरान त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के ये सुझाव दिए गए हैं। दिन में बरती जाने वाली पूरी सावधानियां इस प्रकार हैं। ज्यादा देर तक स्नान नहीं करें। 7.5 पीएच बैलेंस वाले साबुन की अपेक्षा 5.5 पीएच बैलेंस वाले सौम्य साबुन का ही इस्तेमाल करें।

ज्यादा पीएच बैलेंस वाले साबुन त्वचा को रूखा बना सकते हैं और एक्जिमा या दाने भी हो सकते हैं। प्राकृतिक मॉइश्चराइजर से युक्त सौंदर्य उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। इसे त्वचा में बहुत नमी बनी रहेगी और त्वचा रूखी भी नहीं होगी। हाइलुरोनिक एसिड और ग्लिसरीन युक्त लोशन का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं।

सर्दियों में अधिकांश लोग धूप में बहुत देर तक बैठे रहते हैं और कई ऐसा मानते हैं कि सर्दिर्यो में सन टैन भी नहीं होता, जो सरासर गलत है। सर्दियों में भी सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए एसपीएफ-30 या इससे ज्यादा एलपीएफ वाला लोशन अवश्य लगाएं।

इस मौसम के दौरान जलवायु शुष्क हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा की नमी भी खो जाती है, इसलिए विशेष रूप से रात में अपने शयनकक्ष में ह्यूमीडिफायर का इस्तेमाल अवश्य करें। मॉइश्चराइजर युक्त फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी त्वचा रूखी न हो और महीन रेखाएं या झुर्रियां कभी न पड़ सकें। सौम्य त्वचा के लिए साबुन मुक्त क्लींजर का ही इस्तेमाल करें। हाथों के लिए अल्कोहल फ्री सैनीटाइजर का रात में इस्तेमाल करें। सर्दियों में अपनी त्वचा को सौम्य व स्वस्थ बनाए रखने के लिए ओमेगा फैटी एसिड युक्त नट्स, अखरोट आदि अवश्य खाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी भी बरकरार रहती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XpmLEi
via Latest News in Hindi

0 Comments