इन उपायों से पीरियड्स के दर्द में मिलेगी राहत

जैसा की हम सभी जानते है की महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन अत्यधिक कष्टप्रद होते हैं। यह गंभीर समस्या महिलाओ को हर महीने में एक बार अवश्य ही झेलनी पड़ती है हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को बहुत अधिक कष्ट उठाना पड़ता है और नियमित रूप से न होने पर दूसरी कई गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए बहुत ही अलग होता है।
पीरियड्स में न केवल पेट में बहुत तेज दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी अत्यधिक तकलीफ बनी रहती है। कई बार ये दर्द इतना अधिक अहनीय हो जाता है कि दवा लेना ही पड़ता है लेकिन अगर आप दवाई खाने से पूरी तरह बचना चाहती हैं तो इन घरेलू नुक्सो से आप भी इस दर्द को अवश्य ही कम कर सकती है……
तुलसी के पत्ते – अगर अत्यधिक दर्द से गुजर रहे है तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें। इस चाय को पीने से दर्द में बहुत आराम मिलेगा।
अदरक – पीरियड्स के दर्द में अदरक खाना अत्यधिक फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर भी अवश्य ही पी सकती हैं। इससे दर्द में बहुत आराम मिलेगा।
अजवायन – पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की गंभीर समस्या हो जाती है। इस वजह से भी उनके पेट में बहुत दर्द होता है. इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी बहुत कारगर होगा।
पपीता – पपीता पाचन क्रिया को पूरी तरह मजबूत बनाने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में बहुत आराम मिलता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2l8yioY
via Latest News in Hindi
0 Comments