सौंफ के है बेहतरीन सेहत राज

इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए सौंफ बेहद गुणकारी होती हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो कई सेहत संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये पेट साफ करने में भी फायदेमंद हैं। चलिए जानते हैं सौंफ के सेहत राज के बारे में…
-पेट में अफारा आने पर सौंफ को पानी में उबाल कर इसके पानी का 1-1 चम्मच थोड़ी-थोड़ी देर में लेते रहना चाहिए। बुखार होने पर भी आप सौंफ को पानी में उबाल कर 2-2 चम्मच लेने से बुखार बढ़ता नहीं है, दूध में सौंफ को उबाल कर इसमें शहद मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है।
-क्या आप कब्ज से परेशान हैं तो आप सौंफ के चूर्ण को गुणगुणे पानी के साथ लीजिए, पेट में भारीपन होने पर नींबू के रस में भीगी हुई सौंफ खानी चाहिए।
सौंफ,मिश्री और बादाम को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लीजिए। हर रोज रात को इस मिश्रण का 1 चम्मच खाना खाने के बाद दूध के साथ सेवन कीजिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RN4hr6
via Latest News in Hindi
0 Comments