डायपर से होने वाले रैशेज अब नहीं करेंगे आपके नटखट को परेशान

आज के समय में महिलाएं छोटे बच्चों के बार-बार कपड़े बदलने की परेशानी से मुक्ति पाने के लिए उन्हें डायपर लगा देती है। यह उनके लिए एक आरामदायक हल होता है, लेकिन लगातार डायपर लगाने, डायपर लगाने में गलती करने से बच्चे को रैशेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपके बच्चे को भी रैशेज हो गए हैं तो आप इन तरीकों से उसकी परेशानी से उसे निजात दिला सकती हैं-
बच्चों में रैशेज और जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा बहुत अच्छा विकल्प है। एलोवेरा जैल को बच्चे की डायपर वाली जगह पर लगाएं। इससे रैशेज से होने वाली जलन दूर होती है।
आप पैट्रोलियम जैली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के हाथों से बच्चे के रैशेज पर पैट्रोलियम जैली लगाएं। इससे दर्द और रैशेज की प्रॉबल्म गायब हो जाएगी।
टी ट्री ऑयल में थोड़ा सा पानी मिलाकर बच्चें की रैशेज वाली स्किन पर लगाएं। इससे बच्चे को काफी आराम मिलता है।
जब डायपर से बच्चों को रैशेज हो जाएं तो उस जगह पर नारियल का तेल लगाने से बहुत आराम मिलता है। साथ ही लालीपन और जलन भी दूर होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ScBiNE
via Latest News in Hindi
0 Comments