चेन्नई: भ्रष्टाचार के एक मामले में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने वाले तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) वी. आर. लक्ष्मीनारायणन का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लक्ष्मीनारायणन 91 वर्ष के थे। वह अपने पीछे अपने पुत्र सुरेश लक्ष्मीनारायणन, एवं 2 पुत्रियों उषा रवि और रमा लक्ष्मीनारायणन को छोड़ गए हैं। प्रसिद्ध न्यायविद न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्णा अय्यर उनके भाई थे।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2RzEcMe
via Latest News in Hindi

0 Comments