शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक की यात्रा पर रहेंगे. एससीओ की महत्वपूर्ण बैठक में नेता तमाम अहम वैश्विक मसलों पर बातचीत करेंगे. मुख्य रूप से सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और साथ ही आतंकवाद के मुकाबले पर ध्यान केंद्रित होगा. एससीओ शिखर सम्मेलन पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा, जिसमें दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी शामिल होंगे. शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बनने के बाद ये संगठन की दूसरी बैठक है. पिछले साल चीन में हुई संगठन की बैठक में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था.
प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी बैठक में भाग लेंगे लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है.
एससीओ 8 सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा समूह है. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का ये 19वां शिखर सम्मेलन है. गौरतलब है कि एससीओ विश्व की जनसंख्या का 42 प्रतिशत और विश्व जीडीपी का 20 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है. इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान को साल 2017 में इस समूह में शामिल किया गया.
सुब्रमण्यम स्वामी का हमला, 15 दिन का समय समाप्त, विदेशी नागरिकता पर कब जवाब देंगे राहुल
from दुनिया – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WvMnKi
via Latest News in Hindi
0 Comments