युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए भावुक

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका एलान किया और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह भावुक हो गए.
अपने करियर में युवराज ने 40 टेस्ट और 304 वनडे खेले थे. इसके अलावा उन्होंने 58 टी20 मुकाबले भी खेले थे जिसमें उन्होंने 1177 रन जमाए. उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जमाए थे. जबकि 2011 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में जब भारत ने विश्व कप जीता, तब उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 362 रन बनाए, 15 विकेट झटके, जबकि 4 बार मैन ऑफ द मैच से नवाजे गए.
युवराज ने 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने की वजह से वो टीम से बाहर चल रहे थे.
from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IKUSwj
via Latest News in Hindi
0 Comments