डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाते है ये फ्रूट्स

गलत खान पान के कारण आजकल काफी लोगों में डाइजेशन से जुडी प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। डाइजेशन सिस्टम खराब होने पर आपको खट्टी डकार, मतली आना, पेट दर्द या सूजन, अपच और पेट में गैस आदि प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। कई बार दवाईयों के सेवन के बावजूद भी आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा नहीं पाते। आज हम आपको बताएंगे ऐसे फ़ूडस के बारे में जिससे आप डाइजेशन से जुडी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
पपीते में एंजाइम की काफी मात्रा होती है जो प्रोटीन को तोड़ने और भोजन डाइजेस्ट करने में काफी सहायक है। पपीते के सेवन से आप कुछ घंटों में डाइजेशन से जुडी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
दही में मौजूद रासायनिक पदार्थ खाना पचाने में काफी सहायक है। 1 कटोरी दही के सेवन से आप अपच, कब्ज और गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
डाइजेशन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए केला बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर की काफी मात्रा होती है जो शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसके अलावा यह आंतों के कार्य को भी सही बनाए रखता है, जोकि डाइजेशन के लिए फायदेमंद हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZM8dv4
via Latest News in Hindi
0 Comments