आपकी राय
सीख ले आगे बढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ताजा लोकसभा चुनाव में राजग और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सभी विपक्षी पार्टियां बुरी तरह बौखलाई हुई हैं। कई राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव भी अब सिर पर हैं लेकिन राज्यों में मुद्दे लोकसभा से अलग होते हैं। अब एक रास्ता यही बचता है कि विपक्षी दलों को अच्छे से मिलकर ही लड़ना होगा। दूसरी ओर प्रधानमंत्री को चोर-चोर कहना विरोधी पार्टियों को स्वयं ही ले डूबा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से सीख लेकर इन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है।
वेद मामूरपुर, नरेला
जागने का वक्त
स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही कई राजनीतिक पार्टियां जातिवाद, मजहब व अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के आधार पर ही पली और पोषित हुई हैं। मुस्लिम समाज काे आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से ऊपर उठाने के लिए कोई प्रयास कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में किया ही नहीं। किसी भी सभ्य समाज के लिए यह पूर्णतया आवश्यक है कि एक साथ समाज के सभी वर्गों का विकास किया जाए।
सुरेश गोयल, हिसार
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2ENjLpB
via Latest News in Hindi
0 Comments