पेरेंट्स अब बच्चों को नहीं डाटेंगे आइसक्रीम के लिए

एक अध्ययन के मुताबिक ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाना ब्रेन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बच्चे हो या बड़े-बूढ़े, आइसक्रीम सामने रखी हो तो मन ललचा ही जाता है। उसमें भी गर्मियों में तो आइसक्रीम का मजा ही अलग होता है। अब आइसक्रीम खाना यूं तो आमतौर पर सभी को बहुत पसंद होती है लेकिन अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों को ज्यादा आइसक्रीम खाने को लेकर डांटते हुए मिल ही जाते हैं, लेकिन पैरेंट्स को बच्चों को अब इस बात के लिए डांटने की आवश्यकता नहीं है।
एक अध्ययन के मुताबिक ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाना ब्रेन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दावा है कि इससे मेंटल परफॉर्मेंस में सुधार आता है। ये स्टडी क्योरीन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कोगा के सहयोग से की गई। इसके मुताबिक सुबह उठकर पहले आइसक्रीम खाने से मेंटल स्ट्रेस कम देखा गया।
एक अध्ययन में एक ऐसे व्यक्ति के ब्रेन एक्टविटी की तुलना की जिसे तुरंत सुबह उठने के बाद आइसक्रीम दी गई। इसके अलावा एक ऐसे व्यक्ति के ब्रेन की गतिविधियों को भी देखा गया जिसे सुबह ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम नहीं दी गई। रिसर्च में पता चला कि जिस व्यक्ति को सुबह आइसक्रीम दी गई थी, उसका रिएक्शन अच्छा रहा।
जबकि आइसक्रीम न खाने वाले व्यक्ति का रिएक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। अगर बात की जाए ब्रेन की एक्टिविटी की तो सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाने वाले व्यक्ति की ब्रेन एक्टविटि में एल्फा वेव्स की हाई फ्रीक्वेंसी अत्यधिक बढ़ी हुई थी। इसे हायर लेवल्स ऑफ अलर्टनेस से जोड़कर देखा जाता है। जिससे मानसिक तौर पर होने वाला तनाव बहुत कम होता है। यानी अगर मेंटल स्ट्रेस कम चाहिए और स्मार्ट बनना है तो आपको ब्रेकफास्ट में बच्चों को आइसक्रीम अवश्य दे देना चाहिए। इससे वे खुश भी हो जाएंगे और फायदा भी होगा ।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Y8kdXj
via Latest News in Hindi
0 Comments