बच्चों की कमजोर नजर के लिए अपनाएं ये उपाय

आज के समय में बच्चे टीवी, कंप्यूटर और स्मार्टफोन में अपना अधिकतर समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में उनकी आंखों पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। कुछ बच्चों की नजर तो इस हद तक कमजोर हो जाती है कि उन्हंे चश्मा तक लग जाता है। अगर आपके बच्चे की आंखें भी कमजोर होती जा रही हैं तो इसे ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आईए जानें इसके बारे में-
आंखों की रोशनी बढ़ाने में सेब काफी लाभदायक माना जाता है। आप बच्चे को रोजाना सेब का मुरब्बा खिलाएं और इसके तुरंत बाद दूध पिलाएं। इससे आंखों की रोशनी तेज होनी शुरू हो जाएगी।
सेब के अतिरिक्त बच्चे की डाइट में पपीता जरूर शामिल करें। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी को भी बेहतर बनाता है।
जब आप बच्चे को नहलाएं तो रोजाना नहाने से पहले पांव के अंगूठे पर सरसों मलें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
कानों का पीछे वाला हिस्सा यानि कनपटी के दोनों और घडी की सीधी और उलटी दिशा में मसाज करें। 20 से 25 बार इसी तरह मसाज करने से आंखों को बहुत फायदा मिलता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2NalMmt
via Latest News in Hindi
0 Comments