नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आज ही के दिन यानि 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो गई थी। जैसा कि सबको पता है प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी क्लोज्ड थीं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा- 'आपको गुजरे 6 साल हो गए लेकिन लगता है कल ही कि बात हो। मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा'। साथ ही प्रियंका ने अपनी बचपन की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह और उनके पापा साथ नजर आ रहे हैं।

from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2WyJvB3
via Latest News in Hindi

0 Comments