हमारे घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिसे हम बेकार समझ देते हैं लेकिन वास्तव में यह बेहद काम की होती हैं। इन चीजों में से एक है पुरानी जुराब। जब जुराब पुरानी हो जाती है या उसकी एक जोड़ी खो जाती है तो वह किसी काम की नहीं रहती। पर अगर आप चाहें तो इन पुरानी जुराबों की मदद से भी बहुत कुछ कर सकते हैं-

पुरानी जुराब आपकी एक सीक्रेट जेब बन सकती है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा और आप अपनी सभी जरूरी चीजें उसमें रख सकते हैं। बस आपको इतना करना है कि जींस के अंदर जुराब रखें और उसे सुई धागे की मदद से सिलें। आपकी सीक्रेट जेब बनकर तैयार है।

कई बार ऐसा होता है कि गिलास में रखा पेय पदार्थ काफी गर्म होता है और आप उसे नहीं पकड़ पाते। ऐसे में आप जुराब को गिलास का कवर बनाकर इस्तेमाल करें। आपको बस इतना करना है कि आप जुराब को गिलास की लेंथ तक काटें और उसे गिलास के ऊपर कवर की तरह चढ़ा दें।

पुरानी जुराब घर सजाने के भी काम आती है। बस आपको अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कुछ डेकोरेटिव पीस तैयार करने हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2N4tYoo
via Latest News in Hindi

0 Comments