खेर, ईशा गुप्ता की ‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ टली
मुंबई (एजेंसी) :
अनुपम खेर और ईशा गुप्ता की फिल्म ‘वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड’ की रिलीज की तारीख दो सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 28 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। केतन पटेल और स्वाति सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म को अशोक नंदा ने निर्देशित किया है। सिंह ने कहा, ‘हमें लगता है कि फिल्म को रिलीज करने के लिए यह सबसे अच्छा सप्ताह है।’ फिल्म विशेष अपराध शाखा की एक अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक राज्य की राजधानी में हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के सिलसिलेवार ढंग से लापता होने की जांच करती हैं। गुप्ता और खेर ने फिल्म में क्रमशः एक अपराध शाखा अधिकारी और हाईकोर्ट के जज की भूमिका निभाया है। फिल्म में जरीना वहाब, कुमुद मिश्रा, जाकिर हुसैन, राजेश शर्मा, दीपशिखा और मुरली शर्मा भी हैं।
The post खेर, ईशा गुप्ता की ‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ टली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2XK6DJx
via Latest News in Hindi
0 Comments