समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया से डरते हैं सलमान
मुंबई (एजेंसी) :
फिल्म अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके लिए किसी अच्छी फिल्म का प्रमाण पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस की कमाई पर निर्भर करता है लेकिन जब समीक्षक उनकी फिल्मों की प्रशंसा करते हैं, तो उन्हें डर लगने लगता है। 2009 में आई ‘वांटेड’, फिर उसके बाद ‘दबंग’ के साथ अपने करियर में एक नये मुकाम को छूने वाले अभिनेता ने कहा कि लोगों की स्वीकृति ही उनके लिए अंतिम फैसला है। ‘मेरी फिल्मों की मान्यता बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई से होती है कि फिल्म लोगों को पसंद आयी या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी (आलोचक) ने इसे इतने सारे तारे (रेटिंग) दिए या फिल्म का मजाक उड़ाया।’ ‘भारत’ को दर्शकों की प्रतिक्रिया पर अभिनेता ने कहा कि यह उनके लिए ‘सबसे बढ़िया ईदी’ है।
The post समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया से डरते हैं सलमान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2wTBWWo
via Latest News in Hindi
0 Comments