छोटे बच्चों में मोटापा बहुत ज्यादा होने की वजह

आजकल सभी लोगों को बाहर का खाना, खाना पसंद होता है फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े, बूढ़े हो या जवान हर किसी को घर से ज्यादा बाहर का खाना ही पसंद होता है। लेकिन इस वजह से ही देखा जा रहा है कि लोगों का मोटापा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और खासतौर से छोटे बच्चों का।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मोटापे से किशोरों में लिवर संबंधी गंभीर बीमारी या उम्र बढऩे के साथ कैंसर के होने का खतरा भी रहता है।
स्वीडन में करोलिंस्का विश्वविद्यालय अस्पताल के प्रमुख शोधकर्ता ने अपने निष्कर्ष के द्वारा बताया है कि सामान्य वजन वाले पुरुषों की तुलना में मोटापे से ग्रस्त पुरुषों में उम्र बढऩे के साथ जिगर की बीमारी होने की संभावना दो गुना से ज्यादा होती है। उच्च बॉडी मास इंडेक्स यानि बीएमआई भी टाइप-2 डायबिटीज से जुड़ी हुई है, जो लिवर की गंभीर बीमारी से जुड़ा हुआ है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि टाइप 2 मधुमेह और मोटापा वाले पुरुषों में समान्य लोगों की तुलना में लिवर की समस्या होने की संभावना तीन गुना से भी ज्यादा होती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2J9EEwL
via Latest News in Hindi
0 Comments