खाली पेट चाय पीने के शारीरिक नुकसान

अधिकतर भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत चाय के बिना नहीं होती। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ है कि खाली पेट चाय पीने से आपको कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लिहाज से खाली पेट चाय पीना अच्छा नहीं माना जाता। तो चलिए जानते हैं खाली पेट चाय पीने के नुकसान के बारे में-
खाली पेट चाय पुरूषों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। इस आदत के कारण प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
खाली पेट चाय घबराहट व मिचली आदि का कारण बनता है। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन का खाली पेट सेवन बाइल जूस प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिसके कारण आपको घबराहट व मिचली आने की समस्या भी हो सकती है।
इस बात से तो हम सभी वाकिफ है कि खाली पेट चाय पेट में गैस बनने का एक मुख्य कारण होता है। इससे एसिडिटी होने लगती है और सारा दिन पेट फूला-फूला महसूस होता है।
खाली पेट चाय का सेवन आपके स्वभाव पर भी व्यापक प्रभाव डालता है। ऐसे लोग बिना किसी कारण के भी चिड़चिड़ेपन व परेशानी का अनुभव करते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2x6rpr3
via Latest News in Hindi
0 Comments