अधिकतर लोग करेला ​खाना पंसद नहीं करते इसके पीछे की असली वजह करेला का कडवा स्वाद है। इसके कडवे स्वाद के कारण बच्चे तो बच्चे बडे भी इसे खाने से पूर्ण्तः बचते नजर आते है। लेकिन आप​को यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि करेला स्वाद मे जितना कडवा होता है सेहत के लिए उतना ही अधिक फायदेमंद माना जाता है।

करेला का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर होती है। एक्‍सपर्टस के मुताबिक करेला खाना हमारे शरीर में दवाई की तरह काम करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हम सभी को यह पता है कि करेला हमारे खून को साफ करने का काम करता है। करेला हमारे खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है और साथ ही लीवर ये जूडी गंभीर बिमारियों की समस्या को जड से खत्म करता है। करेला हमारे शरीर में पाचन शक्ति को सही रखता है।

अस्थमा से ग्रस्त लोगों के लिए ये एक औषधी की तरह काम करता हैं। करेले को मसाले बिना छौंके और इसका सेवन करने से अस्थमा को ​कम करता है। करेला को खाने से यह हमारे शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी को घटाने का काम करता है साथ ही यह पेट में ठंडक भी पैदा करता हैं। यह शरीर में कफ को जमने नहीं देता। यह डायबिटिज के लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। वही पीलिया के मरीजों को डॉक्टरों द्वारा करेला खाने की सलाह दी जाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Y65sUT
via Latest News in Hindi

0 Comments