गर्मी का मौसम हो और आम का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फलों का राजा आम खाने में इतना लाजवाब होता है कि शायद ही कोई व्यक्ति खुद को इसे खाने से रोक पाए। अगर आप भी गर्मी के मौसम में आम खाने का मन बना रहे हैं तो एक बार इसकी खीर बनाकर देखिए। यकीन मानिए, इसे एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार-बार बनाने का करेगा-

आम की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो लें। फिर एक चुटकी केसर को भी दो बड़े चम्मच दूध में बीस मिनट के लिए भिगा लें।

अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें 2 लीटर दूध को उबाल लें। अब इसमें भीगे हुए चावल व चीनी को डाल कर उबलने दें। फिर इसमें इलायची और केसर वाला दूध डालकर चलाएं। अब इसमें किश्मिश, बादाम और काजू को डाल दें। अब कटी पुदीना की पत्तियों को डालकर मिलाएं।

फिर सबसे आखिर में इसमें आम का गूदा मिलाकर दो मिनट पकने दें और अच्छे से चलाते रहें। आम की खीर बनकर तैयार है। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रख दें। अच्छी तरह ठंडी होने के बाद ही इस खीर का लुत्फ उठाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YdGMtu
via Latest News in Hindi

0 Comments