बहुत सारे लोगों को सुबह बिस्तर से उठते ही चाय या कॅाफी पीने की आदत होती है। चिकित्सकों का मानना है कि चाय के बजाए कॅाफी ज्यादा घातक है क्योंकि कॅाफी में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

कुछ लोग दिमागी थकान को कम करने और सुस्ती दूर करने के लिए स्ट्रांग कॉफी पीते हैं, लेकिन कभी कभार कॉफी का सेवन करना तो ठीक है लेकिन बिना कॅाफी के थकान महसूस करने या फ्रेश नहीं फील करने पर यह समझ लेना चाहिए कि आपको कैफीन की लत लग चुकी है।

ज्यादा कॉफी पीने वाले लोगों के शरीर पर इसका असर भी अलग-अलग होता है। ऐसे लोग नर्वसनेस, नींद ना आना, उत्तेजित या गुस्से में आना, हार्टबीट बढ़ना, ज्यादा यूरीन जैसे परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। कॅाफी पीने की आदत से छुटकारा पाने के लिए वॉक और एक्सरसाइज करना जरूरी है।

15-20 मिनट सैर करने बॉडी स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज करने से इसका लाभ होता है।

सारा दिन एक जगह पर बैठकर काम करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए काम से ब्रेक लेकर कुछ देर वॉक करना जरूरी है। इससे बॉडी में दोबारा एनर्जी आती है।

कॉफी की लत छोड़ने के लिए जितना हो सके पानी पीना चाहिए। मन ना माने तो कॉफी की जगह गर्म पानी में मिंट या दालचीनी डालकर ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। क्योंकि कॉफी बॉडी को डिहाइड्रेट कर देती है. पानी में कोई नैचरल फ्लेवर भी मिक्स कर सकते हैं. पजल गेम ,संगीत और बुक रीडिंग से भी धयान बंटाया जा सकता है।

अगर दिन में 4 कप कॉफी पीते हैं तो पहले एक कप कॉफी को एक कप ग्रीन टी में बदल दें। धीरे-धीरे कॉफी की जगह ग्रीन टी का ही सेवन करें। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Fydtut
via Latest News in Hindi

0 Comments