गर्मियों में बेल का शर्बत शरीर के लिए अमृत के सामान होता है। आयुर्वेद के अनुसार यह पित्तशामक और हूत अच्छा पाचक है। यह मल को बांधने वाला है। पेट के रोगों- खासकर दस्त और पेचिश- के लिए बहुत लाभदायक है। गर्मियों के इस मौसम में बेल का शर्बत पीकर बाहर निकलने से लू लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

आप पके हुए बेल या इसके गूदे को पानी में घोलकर चीनी मिलाकर शर्बत बनाकर पी सकते हैं। बेल के कच्चे फल को तोड़कर उसे सुखाकर उसका चूर्ण भी बनाया जा सकता है। बेल की तासीर बहुत ठंडी होती है। इस कारण गर्मियों में बेल का सेवन बहुत लाभप्रद है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Yd44zP
via Latest News in Hindi

0 Comments