गर्मी के मौसम में अक्सर लोग फ्रिज से ठंडी बोतल निकालकर पानी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही आदत आपको बहुत अधिक बीमार बना देती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आईए जानते हैं इसके बारे में-


ठंडा पानी पीने से सबसे ज्यादा प्रभावित गला होता है। जो लोग लगातार ठंडा पानी पीते हैं, उन्हें अक्सर गला खराब होने की समस्या रहती है।
बर्फ का पानी या ठंडा पानी आपकी हृदय गति पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। दरअसल, ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है।

वेगस तंत्रिका हृदय की गति को कम करने में मध्यस्थता करती है और ठंडा पानी इस तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिसके कारण हृदय की गति कम हो जाती है।
अगर आप बाहर गर्मी से आकर तुरंत ठंडा पानी पीते हैं तो इस आदत से आपको बचना चाहिए।

दरअसल, इससे आपको सन स्ट्रोक भी हो सकता है और आपकी जान भी जा सकती है।
ठंडा पानी प्यास बुझाने के साथ ही सिरदर्द का भी एक बहुत बड़ा कारण बन जाता है। इससे समय रहते कम न करने पर यह समस्या बहुत ही विकराल रूप धारण कर लेती है



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31URLKZ
via Latest News in Hindi

0 Comments