डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जो अपने खूबसूरत बैली डांस से सभी के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। वे जल्द ही फिल्म भारत में भी नजर आने वाली हैं। अपने डांस वीडियो की वजह से वे अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हालही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो बहुत वायरल हो रहा है और इस वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उनका यह वीडियो कोई डांस वीडियो नहीं बल्कि उनके साथ हुई एक अजीब घटना का वीडियो है।         View this post on Instagram                   Something really strange is starting to happen... stay tuned.... @stevenroythomas @zoya.makeupandhair A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on May 11, 2019 at 2:00am PDT वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा कि "कुछ बहुत अजीब होना शुरू हो चुका है.... हमारे साथ बने रहिए।" दरअसल, इस वीडियो में नोरा फतेही अपने असिस्टेंट डायरेक्टर स्टीवन रॉय थॉमस के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर थी। दोनों साथ में कहीं जा रहे थे। अचानक एक फैन दौड़ कर आती है और स्टीवन के साथ सेल्फी लेने लगती है। यह देखकर नोरा हैरत और मायूसी से देखने लगती हैं। तभी एक और फैन नोरा के पास आता है और सेल्फी लेने लगता है। नोरा द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के 17 घंटे बाद ही इस पर लाखों लाइक आ चुके हैं। नोरा के इस वीडियो को देखकर एक फैन ने लिखा कि "निराश मत हो नोरा कम से कम वो सरदार फैन तुमको जानता है।" प्रोफेशनल ​फ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही सलमान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। यह​ फिल्म के ईद के दिन 5 जून को रिलीज हो रही है। ​फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना, ​दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। 

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2E4yfRP
via Latest News in Hindi

0 Comments