फोन मेकर कंपनी Lenovo ने सपनी लेटेस्ट डिजिटल स्मार्टवॉच Ego भारत में पेश कर दी है। इस वॉच की कीमत भारतीय बाज़ारों में 1999 रुपए है| बाज़ार में यह वॉच Xiaomi Mi Band 3 और Honor Band 4 को टक्कर देगी|

ग्रहक इस वॉच को एक्सक्लुसिवली ई- कॉमर्स कंपनी Flipkart और Croma से मई 10 से खरीद सकेंगे। इस स्मार्ट वॉच में स्टेप्स ट्रैकिंग, कैलोरीज काउंट आदि फीचर्स शामिल हैं। यह वॉच हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटर, 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट आदि स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करती है| इसे लेनोवो लाइफ ऐप्स के सहारे कनेक्ट किया जा सकता है।

इस डिजिटल स्मार्टवॉच में अच्छी बैटरी लाइफ दी गई है जो कम से कम 20 दिनों तक चलेगी। यह वॉच ब्लैक रबर स्ट्रैप, 42mm वॉच फेस और नाइट लाइट जैसे फीचर सपोर्ट करती है|



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PWWMNr
via Latest News in Hindi

0 Comments