साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग अपना नया हैंडसेट Samsung Galaxy M40 जल्द पेश करने वाला है। हाल ही में इस हैंडसेट का टीज़र कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर रिलीज़ किया गया है।

यह हैंडसेट 16 मेगापिक्सल के फ्रंट सेल्फी कैमरे व f/2.0 अपर्चर के साथ आएगा। इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर और पिक्सेल रिसोल्यूशन 2340X1080 दिया जाएगा| यह हैंडसेट फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें प्रोसेसर के लिए Exynos 7904 ऑक्टाकोर प्रोसेसर शामिल होगा और स्टोरेज के लिए 6GB+128GB वेरिएंट्स दिए जाएंगे|

हैंडसेट के बैक कैमरे में ट्रिपल रियर कैमरा होगा जो 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का होगा। यह हैंडसेट लाइव फोकस, फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल होगी|

कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें USB Type C सपोर्ट वाला चार्जर होगा। इसकी कीमत मार्केट में 15,000 रुपए रखी जा सकती है|



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JjImGs
via Latest News in Hindi

0 Comments