ICC रैंकिंग: टेस्ट क्रिकेट में भारत तथा एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर

ICC के ताजा रैंकिंग के टेस्ट में भारत ने पहला और वनडे टीम रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। आई.सी.सी. के अनुसार एकदिवसीय टीमों की रैंकिंग में इंग्लैंड पहले नंबर पर है।
2019 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और इंग्लैंड वनडे में पहले नंबर पर काबिज टीम है लेकिन भारत इस देश से अंतर कम करने में सफल रहा जो अब महज दो अंक ही हैं। टेस्ट रैंकिंग में भारत और दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के बीच अंतर 8 से महज 2 अंक रह गया है।
भारत के 116 अंक और न्यू जीलैंड के 108 अंक थे लेकिन विराट कोहली की टीम की साउथ अफ्रीका में 0-2 से हार और श्री लंका पर 2-1 से जीत को 2015-16 सत्र का हिस्सा माना गया, जिससे उन्होंने 3 अंक गंवा दिए, जबकि न्यू जीलैंड की ऑस्ट्रेलिया से दो 2-0 की हार को हटा दिया गया, जिससे उन्हें तीन अंक मिले हैं।
from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Jtg3Vt
via Latest News in Hindi
0 Comments