चौथे दिन भी शेयर बाजार गिरावट के खुला, सेंसेक्स 150.24 और निफ्टी 39.70 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 150.24 अंकों की गिरावट के साथ 37638.89 पर पर और निफ्टी (NIFTY) 39.70 अंकों की गिरावट के साथ 11319.80 पर खुला। यस बैंक, अदानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, यूपीएल, ग्रासिम, गेल, सिप्ला, एचडीएफसी, पावर ग्रिड और आरआईएल के शेयरों में गिरावट है। जबकि हिंडाल्को, ब्रिटानिया, विप्रो, आईओसी, कोल इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तेजी है। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल को छोड़कर सभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। तीसरे दिन भी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37789.13 पर और निफ्टी (NIFTY) 138.40 अंकों की गिरावट के साथ 11359.50 पर बंद हुआ था। लगभग 685 शेयरों में तेजी, 1778 शेयरों में गिरावट और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2vOZ3B8
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2vOZ3B8
via Latest News in Hindi
0 Comments