जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से तत्काल प्रभाव से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। जेट एयरवेज में यह दूसरा हाई प्रोफाइल इस्‍तीफा है। इसस पहले सोमवार को जेट एयरवेज के CFO और डिप्‍टी CEO अमित अग्रवाल ने भी कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया था।

संस्थापक नेरश गोयल के करीबी माने जा रहे शीर्ष कार्यकारी गौरांग शेट्टी ने भी निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकदी की कमी होने के कारण जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अपने परिचालन को निलंबित कर दिया था।

अब जेट एयरवेज के ऋणदाता 8,400 करोड़ रुपए से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए एयरलाइन को बेचने की प्रक्रिया में हैं।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HjYVQq
via Latest News in Hindi

0 Comments