वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन तीन रंगों में आता है। इसमें में 6.7 इंच का बड़ा फ्लूयड एमोलेड डिस्प्ले है जो 2K रेजॉल्यूशन के साथ आता है तो वहीं 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉ स्नैपड्रगैन 855 प्रोसेसर है जो एड्रिनों 640 जीपीयू के साथ आता है।

वनप्लस 7 प्रो 6जीबी/8 जीबी/12 जीबी रैम और 128जीबी/256 जीबी UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है तथा गगूल के एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अगर बैटरी की बात करें तो इसमें में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

वनप्लस 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है जो f/1.6 अपर्चर, OIS और 7P लेंस तो वहीं 8 मेगापिक्सल के सेंसर, OIS और 6P लेंस के साथ आता है तथा 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो PDAF और 6P लेंस के साथ आता है। डिवाइस 3X ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का मोटोराइज्ड पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए वनप्लस 7 प्रो की कीमत 48,999 रूपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 52,999 रूपये तथा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए कीमत 57, 999 रूपये हैं।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2LJ2dkB
via Latest News in Hindi

0 Comments