हल्दी से बने फेस पैक्स के उपयोग से चमक उठेगा चेहरा

हल्दी का उपयोग लोग सामान्यतः अपनी डिश को रंग देने के लिए करते है| इसमें एंटीसेप्टिक तत्व अत्यधिक मात्रा में शामिल होते हैं जो बॉडी के बैक्टीरिया से पूरी तरह छुटकारा दिलाते हैं| हल्दी सौंदर्य को बढ़ाने में भी बहुत ही अहम रोल निभाती है| इसके इस्तेमाल से स्किन चमकने लगती है और अत्यधिक सॉफ्ट हो जाती है| आज हम आपको यहाँ बता रहे है हल्दी से बने उन फेस पैक्स के बारे में जिन्हे लगाकर आप भी कहेंगी ‘चमक उठा मेरा चेहरा’|
हल्दी और दही का मिश्रण लगाने से स्किन पर पूरी तरह ग्लो आ जाता है| इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिला लें| फिर इसको बहुत ही अच्छे से मिक्स कर लें और करीब 15 मिनट अपने फेस पर लगाएं|
दूध, हल्दी और शहद का मिश्रण को बनाने के लिए 3 चम्मच दूध में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच हल्दी अच्छी तरह मिला लें| इसको बहुत ही अच्छे से मिक्स कर के अपनी स्किन पर अप्प्लाई करें| फिर फेस गुनगुने पानी से वॉश कर लें| इस मिश्रण को लगाने से आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स समाप्त हो जाएंगे|
हल्दी, ग्रैन आटा ,मिल्क क्रीम , चंदन इस फेस पैक को लगाने के लिए हल्दी पाउडर में मिल्क क्रीम , चंदन और आटा अच्छी तरह मिला लें| इस मिक्सचर को बहुत ही अच्छे से मिक्स कर लें और फिर स्किन पर तकरीबन 15-20 मिनट के लिए लगाएं| ऐसा करने के बाद स्किन गुनगुने पानी से धो लें| चेहरा चमक उठेगा|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2H9IJjq
via Latest News in Hindi
0 Comments