सर्दियों का मौसम जाने के साथ ही गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में इंसान को सब कुछ बहुत ही ठंडा—ठंडा पसंद आता है। गर्मी के मौसम में अगर आप प्रतिदिन नारियल पानी पीएंगे तो इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी।नारियल पानी में पोटेशियम, क्लोराइड्स तथा मैग्निशियम बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए आपको बताते है हैं नारियल पानी के फायदों के बारे में…

नारियल पानी डिहाइड्रेशन को रोकने में पूरी तरह सहायता करता है। ये पसीने के जरिए जो प्राकृतिक लवण शरीर से निकल जाते हैं, उनकी भरपाई करके यह थकान से हमें निजात भी दिलाता है।

अगर आप गर्मियों में प्रतिदिन नारियल पानी पीएंगे तो इससे आपको सन बर्न की गंभीर समस्या नहीं होगी। इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत ही भरपूर होती है।

अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी पीएंगी तो इससे कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे कब्ज, जी मिचलाना तथा एसिडिटी में पूरी तरह राहत मिलती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Vo9qem
via Latest News in Hindi

0 Comments