मसूद अजहर पर पाक की कार्रवाई, संपत्ति सील करने और यात्रा पर बैन का आदेश
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद अब पाकिस्तान ने उस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान सरकार ने आदेश जारी कर मसूद अजहर की संपत्ति जब्त करने और उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा, संघ सरकार को यह आदेश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अजहर के खिलाफ प्रस्ताव 2368 (2017) का पूर्ण रूप से पालन होगा। सरकार ने अधिकारियों को अधिसूचना के आधार पर जैश सरगना के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। यूनाइटेड नेशन ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट यूनाइटेड नेशन ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है। भारत लंबे समय से इसी फैसले का इंतजार कर रहा था, लेकिन चीन अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस बार-बार रोक रहा था। बुधवार को दुनिया भर के दबाव के बाद चीन राजी हो गया और अपना वीटो पावर हटाने को तैयार हुआ। कूटनीतिक स्तर पर भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WnlGrM
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WnlGrM
via Latest News in Hindi
0 Comments