डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शिल्पा शेट्टी इस समय अपनी फैमिली के साथ थाइलैंड में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने हॉलीडे के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने बेटे विहान के साथ पूल में मस्ती करते नजर आ रही हैं।           View this post on Instagram                   Morning holiday workout Holidays be like . @samujanavillas @tat.india #happiness #waterbabies #gratitude #holiday #kohsamui #holidayvibes #chillin A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on May 10, 2019 at 9:14pm PDT इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन लिखा कि Morning holiday workoutHolidays be like . @samujanavillas @tat.india #happiness #waterbabies #gratitude #holiday #kohsamui #holidayvibes #chillin (sic)." शिल्पा अक्सर अपने बेटे के साथ और बेटे की सिंगल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका बेटा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। पिछले दिनों शिल्पा ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वे विहान के साथ जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही थी। इसके अलावा उनकी एक और वीडियो में विहान नानी सुनंदा के पैर दबाते हुए नजर आ रहे थे। विहान की मस्तीभरी वीडियो को लोग बहुत पसंद करते हैं।  शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों टीवी रियलिटी शो जज कर रही हैं। वे डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं। वहीं विहान टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। 

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2VhayLF
via Latest News in Hindi

0 Comments