रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म “भारत” का ‘जिंदा’ गाना

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का चौथा गाना ‘जिंदा’ आज रिलीज हो गया। सलमान खान ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर नये गाने को जारी किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “आओ एक साधारण आदमी की असाधारण यात्रा देखें…..जिंदा सॉन्ग।”
यह गाना स्पेशल है क्योंकि इसे फिल्म निर्माता अली अब्बास ज़फर ने जूलियस पैकियम और विशाल ददलानी के साथ लिखा है। और गाने को विशाल ददलानी ने आवाज दी है। इस गाने में स्मृति मिनोचा, मुरीस्का डीक्रूज़, अमान त्रिखा, राजीव सुंदरसेन और अमनदीप सिंह जॉली भी हैं।
गाने में भारत का पूरा सफर दिखा दिया गया है। यह एक एंथम गीत है। फिल्म अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निखिल नमित द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख, सोनाली कुलकर्णी और नोरा फतेही भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में सलमान 22 से 72 साल के उम्र के शख्स के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है इसमें सलमान खान 5 अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी है। इसके साथ ही भारत के विभाजन और इसके राजनीतिक इतिहास की कुछ झलक भी देखने को मिलते है। इस फिल्म में सलमान ने सर्कस के स्टंटमैन से लेकर नेवी अफसर तक का किरदार निभाया है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/30krNzw
via Latest News in Hindi
0 Comments