अपने आनोखे अंदाज में नज़र आयीं दीपिका, कंगना और प्रियंका

कान्स फिल्म फेस्टिवल में एकबार फिर, बॉलीवुड के सितारों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हुआ था। जिसमें भारत की तरफ से सबसे पहले फिल्म फेस्टिवल में हिना खान ने शिरकत की। इसके बाद गुरुवार को दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा भी अपने आनोखे अंदाज में नज़र आयीं।
‘कसौटी जिंदगी की 2’ फेम हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। फेस्टिवल के दूसरे दिन हिना रेड कारपेट पर उतरीं। उनके लुक की बात करे तो उन्होंने इंटरनेशनल डिजाइनर Ziad Nakad के कलेक्शन का डीप नेक ग्रे गाउन पहना हुआ था। इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी और बाल बांध रखे थे। हिना खान के एक्सेसरीज में वरुण रहेजा के कलेक्शन ने ईयररिंग्स पहने हुए थे। हिना इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए अपना पहला लुक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया। कान्स फेस्टिवल में दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। दीपिका की ये ड्रेस पीटर डुंडास द्वारा कस्टमाइज्ड था। मेकअप की बात करें तो दीपिका ने रिवर्स कैट आई लुक का इस्तेमाल किया, जो उनकी ड्रेस का साथ परफेक्ट मैच था। दीपिका अपने इस अंदाज में बेहतरीन लग रही थी।
वही कंगना की बात करे तो कंगना ने रेड बॉडर वाली गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इसके साथ मरून कलर के ग्लव्स को मैच किया है। कंगना की यह ड्रेस इंडियन डिजाइनर फाल्गुनी ऐंड शेन पीकॉक ने डिजाइन की है।
अगर प्रियंका की बात करे तो, वो भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से चार चॉद लगाते हुए नजर आ रही थी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार कान्स फेस्टिवल मे अपना डेब्यू किया।
अगर प्रियंका के लुक की बात करे तो उन्होंने अपने लुक को सिंपल ही रखा था। प्रियंका ने फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक और मरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन पहनी हुई थी। और लाइट मेकअप और बेहतरीन आई लाइनर के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। वहीं इस लुक के साथ उन्होंने खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स से पहन रखी थी। हेयरस्टाइल की बात करे तो प्रियंका ने अपने बालों को खुला ही रखा था।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VxrAFx
via Latest News in Hindi
0 Comments