हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं, इन्हीं में से एक है धनिया। धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

धनिये में विटामिन ए और सी काफी मात्रा में होते है जो शरीर को कई बिमारियों से बचाते हैं। आज हम आपको बताएंगे धनिया हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।

गलत खान पान के कारण पेट में गैस की प्रॉब्लम हो जाती है। इससे राहत पाना चाहते हैं तो आहार में हरा धनिया भी शामिल करना शुरू कर दें। धनिया के पत्तों के पेट की गैस से राहत मिलती है।

दस्त की प्रॉब्लम के लिए धनिया बहुत सहायक है। दस्त में धनिया की चटनी बना कर खाने से आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।

धनिया खून में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करता है। हर रोज धनिये का सेवन जरूर करें। आंवले के साथ धनिये का सेवन करने से लाभ मिलता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Y4Yi2K
via Latest News in Hindi

0 Comments