ब्यूटी प्रौब्लम: मेरे हाथ की एक उंगली में रैड पैच हो गया है…
सवाल…
मेरी उम्र 33 साल है. मेरे हाथ की एक उंगली में रैड पैच हो गया है. इसे रिमूव करने का कोई उपाय बताएं?
जवाब…
स्किन पर रैड स्पौट की कई वजहें हो सकती हैं. यह इन्फैक्शन, ऐलर्जी और सूजन से हो सकता है. रैड स्पौट शरीर में कहीं भी नजर आ सकता है. हो सकता है कि कभीकभी अचानक उभर आए रैड स्पौट चिंता की बात नहीं हों, मगर यह ल्युकेमिया यानी ब्लड कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं. ये कभीकभी अचानक निकल आते हैं और खत्म हो जाते हैं. कभीकभी लंबे समय तक रहते हैं. बेहतर होगा कि पहले किसी अच्छे डर्मेटोलौजिस्ट को दिखाएं. अगर ऐलर्जी, ड्राई स्किन या फिर ऐक्ने से त्वचा पर लाल दाग हो गए हों तो शहद का लेप काफी राहत पहुंचाता है. शहद को प्राकृतिक दवा माना जाता है. अगर लू या सनबर्न से स्किन पर लाल दाग हैं तो शहद का लेप नहीं लगाएं.
The post ब्यूटी प्रौब्लम: मेरे हाथ की एक उंगली में रैड पैच हो गया है… appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2Jw9pP9
via Latest News in Hindi
0 Comments