ब्यूटी प्रौब्ल्म: मैं लाइट मेकअप करना चाहती हूं, इसका सही तरीका बताएं?
सवाल…
मेरी उम्र 21 साल है. मैं इन दिनों लाइट मेकअप करना चाहती हूं. कृपया इस का सही तरीका बताएं?
जवाब…
मेकअप करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप का चेहरा पूरी तरह साफ हो. टोनर का इस्तेमाल करने से मेकअप फैलता नहीं है. लाइट मेकअप करते समय काजल का इस्तेमाल जरूर करें. लाइट मेकअप करते समय गाढ़े रंग का शैडो लगाने से बचें और अगर लगाना ही है तो न्यूट्रल कलर का इस्तेमाल करें. लाइट कलर की लिपस्टिक को ग्लौस के साथ लगाना बेहतर होगा. कोशिश करें कि आप ग्लिटर का इस्तेमाल न करें. दिन में धूप और गरमी के कारण आप का मेकअप खराब हो सकता है. इसलिए हमेशा वाटरप्रूफ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें. मेकअप करने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें.
The post ब्यूटी प्रौब्ल्म: मैं लाइट मेकअप करना चाहती हूं, इसका सही तरीका बताएं? appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2VS2TbT
via Latest News in Hindi
0 Comments