भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान दक्षिण कोरिया को तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में 2-1 से हराकर सोमवार को अपने दौरे की विजयी शुरुआत की ।

भारत के लिए युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20 वें मिनट में और नवनीत कौर ने 40 वें मिनट में गोल दागे, जबकि दक्षिण कोरिया की ओर से शिन हियेजोंग 48 वें मिनट में गोल किया। इस वर्ष की शुरुआत में स्पेन और मलेशिया में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास के साथ भारत ने मेजबानों के खिलाफ एक मजबूत शुरुआत की।

पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने के मौके से चूकने के बाद, भारत ने 20 वें मिनट में लालरेम्सियामी के माध्यम से शानदार फील्ड गोल किया। मेहमानों यानि भारत के लिए दूसरा गोल 40 वें मिनट में आया जब नवनीत ने बढ़त बनाने के लिए खूबसूरती से प्रहार किया। भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता के बेहतरीन बचावों ने मेजबानों को कोई बढत हासिल नही करने दी। भारत बुधवार को दौरे का अपना दूसरा मैच खेलेगा। 



from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EpQrFB
via Latest News in Hindi

0 Comments