गुलाब न सिर्फ अपनी खुशबू से मन को बहुत ज्यादा सुकून पहुंचाते हैं, बल्कि ये त्वचा में बहुत सारे नमी भी बनाए रखते हैं और चेहरे पर जबरदस्त निखार लाते हैं। विशेषज्ञों का यह मानना है कि गुलाब की पंखुड़ियों के कई सारे फायदे हैं।

गुलाब जल आंखों को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण आंखों को धूल, गंदगी, लालिमा और मेकअप उत्पादों के केमिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसे दूध के साथ मिलाकर लगाने से आंखों के काले घेरे भी दूर होते है।

शैम्पू के दौरान गुलाब जल का नियमित इस्तेमाल बालों में नमी बनाए रखता है और एक तरह से कंडीशन का काम करता है। बाल धोने से 10 मिनट पहले गुलाब जल और जोजोबा ऑयल को मिलाकर लगाने से रूखे व बेजान हुए बाल मजबूत होते है।

उलझे व रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा को समान मात्रा में मिलाकर स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें और 30 मिनट तक लगाए रहने के बाद धो लें। बालों पर निखार आएगा।

गुलाब में जीवाणुरोधी, एंटी फंगल और एंटीवायरल गुण होने के कारण यह खरोंच लगी या जली त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।

गुलाब की खुशबू तनाव को दूर कर आपको तरोताजा करती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Q1ZMYL
via Latest News in Hindi

0 Comments