गुरुवार को बढ़ गए डीजल के दाम, जानें क्या रहा पेट्रोल का हाल
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से डीजल और पेट्रोल के दामों में चली आ रही गिरावट बुधवार को थम गई थी। इसके बाद गुरुवार को डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन पेट्रोल के भाव स्थिर रहे। डीजल देश के प्रमुख महानगरों में 5 पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है। आपको बता दें कि तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था। मगर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम है।from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2VYoleP
via Latest News in Hindi
0 Comments