दिलीप वेंगसरकर के मुताबिक ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया में चौथे नंबर के लिए बेहतरीन विकल्प
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि भारत विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में लोकेश राहुल को आजमा सकता है क्योंकि उसके पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में सफलता दिलाने के लिये बेहतरीन तकनीक और जज्बा है। भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर को भरोसा है कि विराट कोहली की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी और इसके बाद से ही उसे चुनौती मिलेगी। विश्व कप से पहले कई मौके दिये जाने के बावजूद अम्बाती रायुडू विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके जिससे चौथे नंबर का स्थान गले की हड्डी बना हुआ है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VFocgN
via Latest News in Hindi
0 Comments