आज 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का आगाज होने जा रहा है और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कान्स के रेड कारपेट पर तहलका मचाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। कान्स में जहां एक तरफ एक्ट्रेस अपनी फैशन और महंगे गाउन के लिए सुर्खियों में रहती हैं वहीं कंगना ने इनसब से हटकर कुछ ट्रेडिशनल करने का सोचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना इस बार कान्स के रेड कारपेट पर ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में नजर आएंगी। इस साड़ी को फेमस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक तैयार करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी कंगना के साथ-साथ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। कंगना रनौत भी फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। 

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2LFC5qM
via Latest News in Hindi

0 Comments